Showing posts with label 3rd grade teacher in rajasthan. Show all posts
Showing posts with label 3rd grade teacher in rajasthan. Show all posts

Exam info-शिक्षक भर्ती : लेवल फर्स्ट में 16,798 और सैकंड में 16,218 अभ्यर्थी

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

जयपुर.तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के मिले आवेदनों में सर्वाधिक आवेदक ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के मिले हैं। इनकी संख्या लेवल फस्र्ट में 2,76,807 और लेवल सेकंड में 2,68,404 ओबीसी अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से आवेदनों की वर्ग वार की गई छंटनी में यह तथ्य सामने आया है। इसके अनुसार एसबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के आवेदनों की इस बार अलग से छंटनी की गई है।

एसबीसी के अभ्यर्थी लेवल फस्र्ट में 16798 और लेवल सेकंड में 16218 अभ्यर्थी हैं। आवेदनों की छंटनी में सामने आया है कि पांचवीं कक्षा तक के लिए लेवल फस्र्ट में ओबीसी के बाद दूसरे स्थान पर सामान्य वर्ग और तीसरे स्थान पर एससी के अभ्यर्थी है।

एसटी के अभ्यर्थियों की संख्या चौथे स्थान पर है। यही स्थिति लेवल सेकंड में है। लेवल सेकंड में अभ्यर्थियों की संख्या अलबत्ता कम है। बाड़मेर और नागौर में सर्वाधिक पद होने के कारण इन जिलों में फस्र्ट लेवल में आवेदन करने वालों की संख्या भी अधिक है और इनमें भी ओबीसी के अभ्यर्थियों की संख्या क्रमश: 31,141 और 27,597 हैं। सेकंड लेवल में भी क्रमश: 28,616 और 28,052 है।


अभ्यर्थियों की संख्या

वर्ग लेवल फस्ट लेवल सेकंड


  • ओबीसी 2,76,807 2,68,404

  • सामान्य 1,11,275 1,02,294

  • एसबीसी 16,798 16,218

  • एससी 1,05,175 1,01,087

  • एसटी 75,342 65,210

  • टीएसपी-एससी 2,145 1,812

  • टीएसपी-एस एच 190 150

  • टीएसपी-एसटी 14,287 14,293

  • कुल अभ्यर्थी 6,02,019 5,69,468

जिलों में वर्गवार स्थिति

लेवल सैकंड

जिला ओबीसी सामान्य एसबीसी एससी एसटी


अजमेर 7835---- 4217 --------458 -----3758----- 2340

अलवर 13747------ 7772------ 972------ 5497---- 3708

बांसवाड़ा 282------- 575--------- 48------ 56------ 66

बारां 3049---------- 1319------- 204----- 800---- 954

बाड़मेर 31141-------- 6574------ 1768------ 11563--- 6688

भरतपुर 5054------ 3277------- 564------ 1870----- 1235

भीलवाड़ा 15737------ 6009------ 1193----- 6700---- 5232

बीकानेर 4773 -----1709----- 49 -----1300------ 463

बूंदी 3361-------- 1887----- 427----- 1306 ----1929

चित्तौड़गढ़ 16271------ 5724 -----1321---- 6161---- 4521

चूरू 11963------ 2894------ 158------ 3144------ 1214

दौसा 1291------- 1681------ 483------ 1089 -----1382

धौलपुर 1126----- 1211----- 231----- 580----- 568

डूंगरपुर 27------ 36----- 5---- 7 9

हनुमानगढ़ 7166---- 2463---- 53 ----1870---- 425

जयपुर 6316----- 5174----- 387 ----2936---- 1535

जैसलमेर 2173---- 681---- 52---- 763---- 242

जालौर 13096 2830 894 5058 2950

झालावाड़ 8335 2766 758 2864 3270

झुंझुनूं 94 27 5 22 3

जोधपुर 7068 2353 147 2348 1089

करौली 1225 1364 397 795 1281

कोटा 2160 1654 117 970 746

नागौर 27597---- 7016----- 800---- 9851---- 6455

पाली 25294---- 6980---- 1530---- 11233--- 6839

प्रतापगढ़ 942 ----2436-----87---- 226---- 141

राजसमंद 22872 7221 1672 8841 5637

स.माधोपुर 1270 1445 322 941 1133

सीकर 9939 1599 216 2366 667

सिरोही 1962 777 140 955 313

श्रीगंगानगर 7998---- 3611---- 121---- 2262---- 738

टोंक 2746 1652 301 1474 936

उदयपुर 4494 5360 338 1478 501
Source: Bhaskar News

Enter your email address:for Gk and Job News

अपने मेल बॉक्‍स में फ्री सामान्‍य ज्ञान के लिए अपना ईमेल Subscribe करें

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

Regarding extending date for accepting online application for 3rd Grade Teacher

Regarding extending date for accepting online application for 3rd Grade Teacher

Regarding extending date for accepting online application for 3rd Grade Teacher
Regarding extending date for accepting online application for 3rd Grade Teacher

Enter your email address:for Gk and Job News

अपने मेल बॉक्‍स में फ्री सामान्‍य ज्ञान के लिए अपना ईमेल Subscribe करें

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

Rajasthan 3rd Grade Teacher-हाईकोर्ट का सवाल: तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती आरपीएससी से क्यों नहीं?

जोधपुर.राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि वह तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आरपीएससी के माध्यम से क्यों नहीं करवाना चाहती। अदालत ने इस मामले में सरकार से 26 मार्च तक जवाब तलब किया है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया पर आगामी आदेशों तक किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।
 
न्यायाधीश गोविंद माथुर व न्यायाधीश कैलाशचन्द्र जोशी की खंडपीठ के समक्ष सोमवार को जालोर के प्रकाशचंद्र व अन्य की ओर से सरकार के जिला परिषदों के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सुकेश भाटी ने कहा कि पूर्व में वर्ष 2004 व वर्ष 2006 में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन आरपीएससी के माध्यम से राज्य स्तर पर किया गया। राज्य स्तर पर ही मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद शिक्षकों की नियुक्ति जिलों में की जाती रही है। अब सरकार ने नीतिगत संशोधन करते हुए प्रत्येक जिले में अलग-अलग परीक्षा करवाने का निर्णय किया है, यह संविधान की भावना के विरुद्ध होने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाला है।

बीपीएड डिग्री धारकों को हाईकोर्ट से राहत

जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकलपीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें बीपीएड डिग्री धारकों को पीटीआई ग्रेड द्वितीय व तृतीय भर्ती परीक्षा-2008 के लिए अयोग्य माना गया था। यह आदेश न्यायाधीश गोविंद माथुर व न्यायाधीश कैलाशचंद्र जोशी की खंडपीठ ने जोधपुर निवासी ओमप्रकाश, दिनेश सांखला व 32 अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से अलग-अलग दायर अपीलों की सुनवाई के तहत दिए।

आरपीएससी की ओर से पीटीआई ग्रेड तृतीय की भर्ती परीक्षा-2008 के तहत 29 अक्टूबर 2010 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। बीपीएड डिग्रीधारी प्रार्थीगणों ने परीक्षा दी थी व उसमें सफलता भी हासिल की, लेकिन बाद में उन्हें यह कहते हुए अयोग्य घोषित कर दिया गया कि ग्रेड तृतीय की भर्ती के लिए सीपीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी ही योग्य हैं। इस पर प्रार्थीगणों ने हाईकोर्ट की शरण ली, लेकिन एकलपीठ ने याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद प्रार्थीगणों ने खंडपीठ में अपील की। खंडपीठ में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता डॉ. पीएस भाटी व डॉ. नूपुर भाटी ने कहा कि सरकार के 6 जनवरी 2010 के आदेशों में बीपीएड डिग्री धारकों को तृतीय श्रेणी पीटीआई के लिए भी योग्य माना गया है। इसलिए प्रार्थियों को भी इसका लाभ दिया जाए।

Enter your email address:for Gk and Job News

अपने मेल बॉक्‍स में फ्री सामान्‍य ज्ञान के लिए अपना ईमेल Subscribe करें

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

Teacher Exam-थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में विषयवार पाठ्यक्रम नहीं होगा जारी

120 अंकों के विषय आधारित प्रश्न सैकंडरी स्तर के होंगे, अंकों का श्रेणीवार विभाजन नहीं होगा। छात्रों को समग्र रूप से करनी होगी तैयारी

जयपुर।
थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में लेवल द्वितीय के लिए 120 अंकों का विषयवार पाठ्यक्रम जारी नहीं होगा। इसके लिए सैकंडरी स्तर का परीक्षा प्रश्न-पत्र तैयार करवाया जाएगा। अंकों का श्रेणीवार विभाजन नहीं होने से छात्रों को समग्र रूप से परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
पंचायतीराज विभाग की ओर से परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अप्रैल तय की है। परीक्षा तिथि निकट आने के बावजूद 120 अंकों का विषयवार पाठ्यक्रम अब तक जारी नहीं होने से छात्रों में असमंजस बना हुआ है। यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि विभाग फिलहाल पाठ्यक्रम तैयार करने में लगा है। इधर परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बुधवार को साफ कर दिया कि विद्यालय विषय आधारित 120 अंकों का अलग से पाठ्यक्रम न तो तैयार किया जा रहा है और न ही इसके भविष्य में जारी होने की संभावना है। यह पाठ्यक्रम संबंधित विषय के सैकंडरी स्तर का होगा और इसमें इस स्तर के किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। उनका कहना है कि परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 200 अंकों का पाठ्यक्रम और अंक विभाजन कर दिया गया है।
रिजल्ट नहीं आया, 15 हजार बीएसटीसी छात्रों के लिए संकट: शिक्षा निदेशालय की लापरवाही के चलते तीन माह होने के बावजूद अब तक बीएसटीसी सैकंड इयर के करीब 15 हजार छात्रों का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। ऐसे में इन छात्रों के लिए आवेदन का संकट खड़ा हो गया है। आवेदन में इन छात्रों को प्राप्तांकों का ब्यौरा दर्ज करना है। राजस्थान शिक्षा महाविद्यालय परिषद के महासचिव एल.सी. भारतीय ने सरकार से मांग की है कि इन बच्चों के लिए विशेष तौर पर फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए अथवा परिणाम एक-दो दिन में जारी किया जाए।
Enter your email address:for Gk and Job News

अपने मेल बॉक्‍स में फ्री सामान्‍य ज्ञान के लिए अपना ईमेल Subscribe करें

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

Rajasthan 3rd Grade Teache Info

शिक्षक भर्ती: विपक्ष के साथ सत्तापक्ष ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया!

जयपुर.तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिलों की राजनीति तेज हो गई है। जिला परिषदों के माध्यम से होने वाली भर्ती पर अब तो सत्तापक्ष के विधायक भी मुखर होने लगे हैं। खाली पदों की घोषणा के साथ शुरू हुई यह राजनीति मंगलवार को विधानसभा के सदन में साफ नजर आई। पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने भर्ती प्रक्रिया पर न सिर्फ सवाल उठाए बल्कि इसे आरपीएससी के माध्यम से कराने की सलाह दे डाली। सवाल उठाने वाले सदस्यों में शेखावाटी से आने वाले सदस्यों की संख्या ज्यादा रही।

उल्लेखनीय है कि 40,000 से अधिक पदों के लिए होने वाली इस भर्ती में जिलेवार खाली पदों की घोषणा की गई थी। इसमें सर्वाधिक 3144 रिक्त पद नागौर और 2945 रिक्त पद बाड़मेर में हैं। वहीं, सबसे कम 20 पद झुंझुनूं में आए हैं। इसके पीछे का कारण लंबे समय से प्रतिबंधित जिलों के लोगों को अपने गृह जिलों में भेजना है। इससे रिक्त पद इनके तबादलों से भर जाएंगे और रिक्त पद कम ही रह पाएंगे।


आरपीएससी की मांग क्यों

भाजपा के उपनेता घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य सदस्यों ने आरपीएससी से परीक्षा कराने, राज्य स्तरीय मेरिट बनाने पर जोर दिया। इससे जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिला परिषद के माध्यम से परीक्षा में झुंझुनूं, सीकर, चूरू, जयपुर और दौसा जिले के अभ्यर्थियों के लिए मौके कम रह जाते हैं।

अन्य जिलों से भी दे सकते हैं परीक्षा

प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रहने वाला अभ्यर्थी किसी भी जिले की जिला परिषद से परीक्षा दे सकता है। लेकिन इसके बाद उसे अपने गृह जिले के स्थान पर उसी जिले में नौकरी करनी होगी। प्रतिबंधित जिलों से घर वापसी कब होगी, अभी पता नहीं है।

विधानसभा में किसने क्या कहा

'जिला परिषदों के स्थान पर शिक्षक भर्ती की परीक्षा आरपीएससी के माध्यम से कराई जानी चाहिए ताकि पारदर्शिता रहे। इसके साथ ही मेरिट राज्य स्तरीय बनाई जाए।'

-घनश्याम तिवाड़ी, भाजपा विधायक दल के उपनेता (सांगानेर विधायक)।

'शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा आरपीएससी से होनी चाहिए। एक ही दिन एक ही पेपर हो और एक ही मेरिट बने। जिला परिषदों के माध्यम से भर्ती कराना गलत हो रहा है। इससे गड़बड़ियों का आशंका रहेगी। जिला परिषदों के माध्यम से भर्ती से शेखावाटी के अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। क्षेत्र में जाओगे तो लोग विरोध करेंगे।'

-श्रवण कुमार, कांग्रेस विधायक, सूरजगढ़।

'आरपीएससी के माध्यम से भर्ती परीक्षा कराने में क्या दिक्कत है। इसके अभाव में शेखावाटी के अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। इसलिए परीक्षा जिला परिषदों के माध्यम के स्थान पर आरपीएससी से कराई जाए।'

-अमराराम, माकपा विधायक, दातारामगढ़।

'शिक्षक भर्ती परीक्षा आरपीएससी से ही करवानी चाहिए। इसकी मांग को लेकर को कल झुंझुनूं बंद था और आज सीकर बंद है। जिला परिषदों के माध्यम से भर्ती होने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। एकरूपता भी नहीं रह पाएगी। आरपीएससी से परीक्षा होने पर शेखावाटी के बच्चों फायदा होगा।'

-पेमाराम, माकपा विधायक, धोद।

source - Dainik Bhaskar 

Enter your email address:for Gk and Job News

अपने मेल बॉक्‍स में फ्री सामान्‍य ज्ञान के लिए अपना ईमेल Subscribe करें

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

exam.rajasthan | ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती : सिलेबस के कारण अटकी परीक्षा की तैयारी

सीकर.ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के आगे सिलेबस आ रहा है। पंचायत राज मई में परीक्षा करवाना चाहता है। विभाग ने सितंबर 2011 को सिलेबस जारी किया था। उस वक्त विषयवार भर्ती की योजना नहीं थी। जारी सिलेबस में कक्षा छह से आठ तक के लिए विद्यालय विषय के 120 अंक तय किए गए थे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि इसमें सिलेबस में क्या आएगा? परीक्षा में कौनसी क्लास तक का सिलेबस होगा यह तय होना बाकी है। सिलेबस में देरी की वजह से तैयारी पर पूरा फर्क पड़ जाएगा। सीकर जिले में कुल 727 के मुकाबले 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे बड़ी परेशानी विज्ञान, गणित व सामाजिक अध्ययन की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने है। क्योंकि इनमें दो से तीन हजार अभ्यर्थी प्रत्येक विषय के लिए फाइट करेंगे।

दो मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। कुछ खास बातें कक्षा एक से पांच तथा कक्षा छह से आठ तक के लिए परीक्षा एक ही दिन दो अलग-अलग पारियों में होगी। परीक्षा का समय दो घंटे रहेगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। परीक्षा का पूर्णाक 200 रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न का एक तिहाई अंक भी काटा जाएगा। सीनियर सैकंडरी स्तर के कुछ सवाल भी होंगे।

बाजार में अभी तक गाइड भी नहीं कक्षा छह से आठ तक का सिलेबस अभी तक सही तरीके से तय नहीं होने के कारण बाजार में किसी भी प्रकाशक ने गाइड भी नहीं उतारी है। हर कोई इस असमंजस में है कि कक्षा छह व सात का सिलेबस एनसीईआरटी का रहेगा या फिर राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल का। क्योंकि इन कक्षाओं में अगले साल से एनसीईआरटी का सिलेबस लागू किया गया है।बाजार में किताबें भी आ चुकी है। पंचायत राज विभाग का सिलेबस जारी होने के बाद ही प्रकाशक भी गाइड जारी करेंगे।

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

Rajasthan 3rd grade Teacher recruitment | हजार में बनेगा केवल एक शिक्षक-झुंझुनूं

जिला परिषद के माध्यम से जिला अनुसार थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती करने के फैसले ने जिले के हजारों अभ्यर्थियों को दूसरे जिलो में जाने को मजबूर कर दिया है। अब तक शिक्षक चयन परीक्षाओं में दबदबा बना चुका झुंझुनूं के अभ्यर्थियों के लिए यहां मुकाबला कड़ा होना है। पद के मुकाबले यहां १००० गुना ज्यादा दावेदार हैं।
अधिकांश शिक्षक भर्ती अब तक आरपीएससी के माध्यम से होती रही है। इनमें राज्य स्तर पर पद और मेरिट रहने के कारण जिले के युवाओं का दबदबा रहा। इस बार जिला स्तर पर पद आबंटित कर थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। 41 हजार शिक्षकों के लिए होने वाली भर्ती में झुंझुनूं जिले को महज 20 पद मिले हैं। जिले में 20 हजार से अधिक आरटेट प्रमाण पत्र धारक हैं जो शिक्षक भर्ती के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। जिले को मिले इतने कम पदों ने इनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यदि जिला परिषद के माध्यम से भर्ती हुई तो जिले के हजारों युवाओं को उन जिलों की ओर रुख करना पड़ेगा जहां पद के मुकाबले अभ्यर्थी कम हैं।
इन जिलों में जा सकते हैं
जिले के शिक्षित बेरोजगार उन जिलो से आवेदन करेंगे जहां पद के मुकाबले आरटेट प्रमाण पत्र धारक कम हैं। मसलन प्रतापगढ़, जहां पद 1174 है, जबकि आरटेट अभ्यर्थी महज 794 हैं। इसी तरह जालौर में 1478 पदों के लिए भर्ती होगी, वहां आरटेट धारकों की संख्या 1 हजार 62 है। पाली में पदों की संख्या 2614 है तो वहां आरटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की तादाद 2751 है। इसी तरह बाड़मेर में 2832 पदों के लिए भर्ती होनी है वहां आरटेट उत्तीर्ण युवाओं की संख्या 1909 है। राजसमंद में दो हजार 72 पदों के लिए भर्ती होगी। वहां आरटेट उत्तीर्ण युवाओं की संख्या 2359 है। शिक्षा में जागरूक जिले के युवाओं को अब इन जिलों में जाकर नौकरी के लिए फाइट करनी पड़ेगी।आरपीएससी में रहा दबदबा
झुंझुनूं जिले के युवाओं का सरकारी नौकरियों में दबदबा रहा है। वर्ष 2005 में हुई थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में अकेले इस जिले के युवाओं ने कुल 35 हजार में 15 हजार से अधिक पदों पर कब्जा जमाते हुए छाप छोड़ी थी। इसी वर्ष सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी 28 हजार पदों के मुकाबले यहां के 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए। इस बार भी आरपीएससी से भर्ती परीक्षा करके राज्य स्तर पर मेरिट बनती तो संभवत: जिले के हजारों युवाओं को चयन होता।
source- bhaskar

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

exam.rajpanchyat.gov.in बीकानेर में 881 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

बीकानेर | जिला परिषद ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इसी माह की 27 तारीख को विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। बीकानेर में 881 रिक्त पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती होगी। फार्म ऑन लाइन भरे जाएंगे। राज्य सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए जिला कलेक्टर डॉ. पृथ्वी को समन्वयक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एम.एल.खींची को अतिरिक्त समन्वयक बनाया है। खींची ने बताया कि जिले में कुल रिक्त पदों की संख्या 912 है। इनमें से गुर्जर आरक्षण के कारण चार प्रतिशत पद रिजर्व रखे जाएंगे। शेष रिक्त 881 पदों के लिए विज्ञप्ति 27 फरवरी को जारी कर दी जाएगी। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के फार्म दो मार्च से पंचायतराज विभाग की वेब साइट 222.द्ग3ड्डद्व.ह्म्ड्डद्भश्चड्डठ्ठष्द्धड्ड4ड्डह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑन लाइन उपलब्ध होंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि दो अप्रैल रखी गई है। कियोस्क पर फार्म भरने का शुल्क दस रुपए रखा गया है। प्रश्न पत्र राज्य स्तर पर सभी जिलों के अलग-अलग होंगे। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्राथमिक विद्यालय और दूसरे चरण में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

Rajasthan Teacher - तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती

बीएड डिग्रीधारियों ने मांगा अधिकार
 अजमेर। प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को देखते हुए लाखों बीएड डिग्रीधारियों ने राज्य सरकार से टेट परीक्षा आयोजन तथा ब्रिज कोर्स की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि पहली बार टेट आयोजन में हुई विसंगतियों तथा शिक्षक भर्ती के बाद अभ्यर्थियों को 6 महीने का ब्रिज कोर्स नहीं कराने में उनकी कोई गलती नहीं है।



अजमेर जिले के सैकड़ों बीएड डिग्राधारियों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि राज्य में पहली बार टेट आयोजन को समझ पाने में अभ्यर्थियों की चूक तथा व्यवस्थाओं से सम्बन्घित गड़बडियां हुर्ई। इस कारण पिछले साल हुई टेट परीक्षा में 50 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी फेल हो गए। अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलना चाहिए। उनका कहना है कि टेट नियमों में स्पष्ट था कि सरकार बीएड डिग्रीधारियों को भर्ती के छह महीने या 31 जनवरी 2012 तक 6 महीने का विशेष ब्रिज कोर्स कराएगी। यह कोर्स नहीं हो सका। इसमें भी विद्यार्थियों की गलती नहीं है।


पद बढ़ाएं
बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मिडिल स्कूलों में पद बढ़ाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि प्रदेश में ज्यादातरस्कूलें मिडिल स्तर पर क्रमोन्नत कर दी गई हैं। ऎसे में उनके पद भी प्राथमिक विद्यालयों की रिक्तियों के बराबर रखे जाने चाहिए।


पहले भी थे अलग-अलग
राज्य सरकार द्वारा पिछले सालों में कराई गई शिक्षक भर्तियों में भी एस.टी.सी. व बीएड डिग्रीधारियों के पद अलग-अलग थे। एस.टी.सी. डिग्रीवालों को प्राथमिक व बीएड वालों को मिडिल स्कूलों में नियुक्ति दी गई थी, लेकिन टेट को लेकर एनसीटीई नियमों के कारण विरोधाभास की स्थिति बनी।


गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षक भर्ती में प्राथमिक विद्यालयों के 28 हजार और मिडिल स्कूलों के 13 हजार पद हैं, जबकि प्रदेश में बीएड डिग्रीधारियों की संख्या एस.टी.सी. वालों की तुलना में 3 से 4 गुना है।


इनका कहना है
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को राज्य सरकार के आदेश का इंतजार है। जब सरकार आदेश देगी, हम टेट परीक्षा करा लेंगे।
पी. सी. जैन, ओएसडी, शिक्षा बोर्ड 
source- patrika

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

जिला परिषद के जरिए होगी ग्रेड थर्ड की शिक्षक भर्ती

सीकर.41 हजार पदों के लिए होने वाली ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती जिला परिषद के माध्यम से ही होगी। परिषदें ही अपने-अपने जिले में खाली पदों के हिसाब से रिक्तियां निकालेगी और परीक्षा आयोजित करवाएगी।

यह परीक्षाएं इस साल करवाकर अगले शिक्षा सत्र से पहले हर स्कूल को नए शिक्षक मिल जाएंगे। शनिवार को पंचायतराज मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने खंडेला में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, जिला परिषदों के जरिए ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही है।

इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। सभी जिलों में खाली पदों की सूचना भी तैयार कर ली गई है। अगले महीने तक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। 1998 की शिक्षक भर्ती प्रकरण में नियुक्ति से वंचित शिक्षकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों की पालना की जाएगी। इस बारे में दिखवाया जा रहा है।

डेपुटेशन पर रोक के बावजूद प्रतिनियुक्तियां रद्द होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभागों में नए कर्मचारी लगाए जा रहे हैं, जल्द ही प्रतिनियुक्तियों वाले कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिला परिषदों को पांच विभाग दिए गए हैं, इन्हें संभाल रहे हैं। यह संभलने के बाद और विभाग भी लिए जाएंगे।

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

Ads

http://recruitment4yo.blogspot.in/p/join-by-mail-all-info.html

Rajasthn Teacher GK

Rajasthan CENSUS-2011 (1) सामान्य ज्ञान-1 (1) सामान्य ज्ञान-10 (1) सामान्य ज्ञान-11 (1) सामान्य ज्ञान-12 (1) सामान्य ज्ञान-13 (1) सामान्य ज्ञान-14 (1) सामान्य ज्ञान-15 (1) सामान्य ज्ञान-16 (1) सामान्य ज्ञान-17 (1) सामान्य ज्ञान-18 (1) सामान्य ज्ञान-19 (1) सामान्य ज्ञान-2 (1) सामान्य ज्ञान-20 (1) सामान्य ज्ञान-21 (1) सामान्य ज्ञान-22 (1) सामान्य ज्ञान-23 (1) सामान्य ज्ञान-24 (1) सामान्य ज्ञान-25 (1) सामान्य ज्ञान-27 (1) सामान्य ज्ञान-28 (1) सामान्य ज्ञान-29 (1) सामान्य ज्ञान-3 (1) सामान्य ज्ञान-30 (1) सामान्य ज्ञान-31 (1) सामान्य ज्ञान-32 (1) सामान्य ज्ञान-33 (1) सामान्य ज्ञान-34 (1) सामान्य ज्ञान-35 (1) सामान्य ज्ञान-36 (1) सामान्य ज्ञान-37 (1) सामान्य ज्ञान-38 (1) सामान्य ज्ञान-39 (1) सामान्य ज्ञान-4 (1) सामान्य ज्ञान-40 (1) सामान्य ज्ञान-41 (1) सामान्य ज्ञान-42 (1) सामान्य ज्ञान-43 (1) सामान्य ज्ञान-44 (1) सामान्य ज्ञान-45 (1) सामान्य ज्ञान-5 (1) सामान्य ज्ञान-6 (1) सामान्य ज्ञान-7 (1) सामान्य ज्ञान-8 (1) सामान्य ज्ञान-9 (1)

Popular Posts